औरंगाबाद :नाबालिग लड़की के अपहरण में मामले मे प्राथमिकी दर्ज,जांच मे जुटी पुलिस

संदीप कुमार
मगध एक्सप्रेस :-औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर लड़की के परिजन ने नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के धरमखाप झिकटीया गांव निवासी अंकित कुमार सिंह तथा अंकुश कुमार सिंह सहित अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है।
परिजन ने पुलिस को बताया है कि 23 अप्रैल को लड़की अपनी घर मे थी। इसी बीच नामजद युवक ने पिस्टल दिखाकर घर के सदस्य को बंधक बना लिया। जिसके बाद हल्ला करने पर जान से मारने की धमकी देते उसकी पुत्री को जबरन अपहरण कर लिया।परिजन ने बताया कि लड़की नाबालिग है। आरोपी उसके साथ कोई अनहोनी घटना घटित कर सकते है। इस संबंध में नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में लडकी के परिजन के बयान पर थाना कांड संख्या 127/25 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।