औरंगाबाद में सनसनीखेज हत्या का खुलासा: पुलिस ने मुख्य आरोपी मृतक के पत्नी के प्रेमी को दबोचा, पत्नी पहले ही गिरफ्तार!

0
IMG-20250705-WA0022



औरंगाबाद, 04 जुलाई 2025 – औरंगाबाद पुलिस ने 22 जून 2025 को बंदेया थाना क्षेत्र के ग्राम-हिकटिया में हुई विक्कू उर्फ मुकेश कुमार की सनसनीखेज हत्या के मामले में एक और प्रमुख अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी पूजा देवी को पहले ही न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

क्या हुआ था?



22.06.2025 को बंदेया थानांतर्गत ग्राम-हिकटिया के नहर के पास अज्ञात अपराधियों ने बिक्कू उर्फ मुकेश कुमार की हत्या कर दी थी। घटना की सूचना मिलते ही बंदेया थानाध्यक्ष तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम और अन्य परीक्षणों के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा गया, जबकि FSL टीम द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया। इस संबंध में बंदेया थाना कांड संख्या-65/25, दिनांक-22.06.2025 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस की तेज़ कार्रवाई: SIT का गठन और गिरफ्तारी



मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दाउदनगर के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया, जिसे इस जघन्य हत्याकांड के खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी गई। SIT ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले मृतक की पत्नी पूजा देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

मुख्य अभियुक्त भी शिकंजे में



दिनांक 03.07.2025 को गठित SIT द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में आज छापेमारी कर प्राथमिक अभियुक्त मृतक के पत्नी का प्रेमी कमलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कमलेश यादव, उम्र-40 वर्ष, पिता स्व. मेघन यादव, निवासी-कर्मा मसूद, थाना- रफीगंज, जिला-औरंगाबाद के रूप में हुई है। उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसमें रफीगंज थाना कांड-147/25, दिनांक-22.03.2025, धारा-308/4(103)/3(5) बी०एन०एस० शामिल है।


Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed