औरंगाबाद:आशा एवं आशा फैसिलिटेटर का रोषपूर्ण प्रदर्शन

Magadh Express:-बिहार राज्य आशा एवं आशा फैंसिलिटेटर एवं कुरियन के द्वारा अपनी मांगों को लेकर 16 वें दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहा।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा फैंसिलिटेटर के कार्यकर्ताओ ने रौषपूर्ण प्रदर्शन किया।महामंत्री सुधा सुमन एवं बिहार राज्य आशा एवं आशा बिहार चिकित्सा जन्म स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सीटू के जिला मंत्री एवं उपाध्यक्ष वशिष्ठ प्रसाद सिंह ने धरने पर बैठे आशा कार्यकर्ताओ को संबोधित किया।
आशा महामंत्री सुधा सुमन ने कहा कि हमारी 9 सूत्री मांगे बिहार सरकार से हैं।,हमारी संयुक्त मांग है हमारी मानदेय एवं सरकारी कर्मचारी घोषित करने सहित विभिन्न मांगें है। धरना में शांति कुमारी, कुमंडल कुमारी, कुसुम सिन्हा ,सुशीला कुमारी, कलावती कुमारी ,ललिता देवी, कंचन कुमारी, रूबी कुमारी, आशा सुशीला कुमारी ,मीना देवी, शबनम परवीन, सुलेखा कुमारी, मंजू देवी, राजमणि कुमारी, रीता कुमारी, मालती देवी, लीला देवी, कुरियर अरविंद कुमार, कृष्णा कुमार, ललन कुमार ,श्रवण कुमार सहित आदि उपस्थित थे।