औरंगाबाद :शादी समारोह में शामिल होने ससुराल गए युवक की शराब पीने से मौत,शराब विक्रेता पति पत्नी गिरफ्तार

0
breking news

Magadh Express:-औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में ससुराल में शादी समारोह शामिल हुए पहुंचे दामाद के शराब पीकर मौत हो गए 35 वर्षीय राधेश्याम राम की मौत अत्यधिक शराब पीने से हो गई। वह ससुराल सरईबार गांव शादी समारोह में शामिल होने गया था।

मृतक की पत्नी पन्ना देवी ने गोडीहा गांव के अर्जुन भुइयां और उसकी पत्नी प्रतिमा देवी पर शराब पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके घर से 5 लीटर महुआ शराब भी बरामद की गई है। थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि दोनों को 3 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

मृतक के ससुर महावीर राम ने बताया कि दो दिन पहले पोती की शादी थी। राधेश्याम अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल आया था। शादी के बाद वह गोडीहा गांव चला गया। वहां अर्जुन और उसकी पत्नी ने उसे शराब पिलाई। नशे में होने पर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। वह घर के पास ही गिर पड़ा और वहीं उसकी मौत हो गई। परिजनों को देर से जानकारी मिली।

पत्नी पन्ना देवी ने बताया कि कई बार शराब पीने से मना किया था, लेकिन वह नहीं माना। अब 13 साल की बेटी सलोनी और 8 साल का बेटा आनंद बेसहारा हो गए हैं। परिवार बेहद गरीब है। राधेश्याम मजदूरी कर घर चलाता था। घटना के बाद इलाके में शराबबंदी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि झारखंड सीमा से सटे होने के कारण कुटुंबा इलाके में शराब आसानी से मिल जाती है।

सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय, सर्किल इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसडीपीओ ने बताया कि युवक की मौत किन हालात में हुई, इसकी जांच की जा रही है। शरीर पर किसी तरह के जख्म नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा।

ससुराल वालों ने बताया कि राधेश्याम दोपहर दो बजे घर से निकला था। शाम छह बजे गोडीहा गांव के भुइयां टोले में शव मिलने की सूचना मिली। हत्या को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चा है। पुलिस ने मृतक की पत्नी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed