औरंगाबाद: फेसर स्टेशन के पास मालगाड़ी बेपटरी, बाल-बाल बचा बड़ा हादसा; रेल परिचालन रहा सुचारू

0
Screenshot_2025-12-24-11-34-48-47_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7


​औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले में डीडीयू (दीनदयाल उपाध्याय) रेल खंड पर मंगलवार की आधी रात एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। फेसर स्टेशन के समीप मालगाड़ी की तीन बोगियां पटरी से उतर गईं. हालांकि, गनीमत यह रही कि इस हादसे में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ और मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित नहीं हुआ.

​आधी रात को हुआ हादसा



​जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात करीब 11:55 बजे की है. मालगाड़ी डाउन मेन लाइन से फेसर स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास लूप लाइन में प्रवेश कर रही थी. इसी दौरान तकनीकी कारणों से ट्रेन की पिछली तीन बोगियां पटरी से नीचे उतर गईं.

​परिचालन पर नहीं पड़ा असर



​दुर्घटना के तुरंत बाद रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया। रेलवे अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बेपटरी हुई तीनों बोगियों को ट्रेन से अलग (डिटैच) कर दिया, जिसके बाद मालगाड़ी का शेष हिस्सा आगे के लिए रवाना कर दिया गया. अच्छी बात यह रही कि हादसा लूप लाइन पर हुआ था, जिसके कारण डाउन और अप मेन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा और रेल यातायात सुचारू रूप से चलता रहा.

​तकनीकी टीम ने सुबह तक दुरुस्त की लाइन



​हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे की टेक्निकल टीम और राहत दल मौके पर पहुंच गया. पूरी रात युद्धस्तर पर मरम्मत का कार्य चला. बुधवार सुबह करीब 8 बजे तक बेपटरी हुई बोगियों के पहियों को वापस पटरी पर चढ़ा लिया गया और लूप लाइन को पूरी तरह से मरम्मत कर परिचालन के लिए तैयार कर दिया गया.

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed