औरंगाबाद: रमेश चौक से जामा मस्जिद तक हटेगा अतिक्रमण, वेंडिंग जोन में शिफ्ट होंगे फुटपाथ विक्रेता

0
news-2

​Magadh Express:औरंगाबाद शहर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी के निर्देश पर रमेश चौक से जामा मस्जिद तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई किसी की रोजी-रोटी छीनने के लिए नहीं, बल्कि दुकानदारों को व्यवस्थित करने के लिए की जा रही है।

आर्किटेक्ट तैयार करेंगे सुव्यवस्थित ‘वेंडिंग जोन’

​जिला प्रशासन ने छोटे व्यवसायियों और फुटपाथ विक्रेताओं के हितों की रक्षा के लिए ‘वेंडिंग जोन’ विकसित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए विशेषज्ञों और आर्किटेक्ट की सेवाएं ली जा रही हैं। यह वेंडिंग जोन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिसका डिजाइन इस तरह तैयार किया जाएगा कि वहां आने वाले ग्राहकों और दुकानदारों को ट्रैफिक की समस्या का सामना न करना पड़े।

विक्रेताओं की सूची तैयार

​नगर परिषद द्वारा रमेश चौक और जामा मस्जिद क्षेत्र में फल, सब्जी एवं कपड़ा बेचने वाले दुकानदारों की सूची पहले ही तैयार कर ली गई है। इन सभी चिन्हित विक्रेताओं को वेंडिंग जोन में सुरक्षित और सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वे बिना किसी बाधा के अपना व्यवसाय संचालित कर सकें।

जाम से मिलेगी मुक्ति, बेहतर होगा ट्रैफिक प्लान

​प्रशासन का मुख्य उद्देश्य शहर के मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात को सुचारू बनाना है। नए वेंडिंग जोन के निर्माण के साथ-साथ एक समुचित ट्रैफिक प्लान भी लागू किया जाएगा, जिससे रमेश चौक जैसे व्यस्त इलाकों में आए दिन लगने वाले जाम से आम नागरिकों को स्थायी राहत मिल सके।

प्रशासन की अपील

​जिला प्रशासन ने सभी फुटपाथ विक्रेताओं और स्थानीय दुकानदारों से अपील की है कि वे शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की इस पहल में प्रशासन का सहयोग करें। वेंडिंग जोन के निर्माण से न केवल शहर की सूरत बदलेगी, बल्कि विक्रेताओं को भी एक स्थाई और सम्मानजनक व्यापारिक स्थल प्राप्त होगा।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed