औरंगाबाद में सड़क हादसा: युवक की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

0
Screenshot_2025-10-22-19-34-48-79_5600c4be318a3a39d7eb640dd568d217

औरंगाबाद के राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर बुधवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से प्लंबर मिस्त्री मनोज कुमार शर्मा (32 वर्ष), निवासी कारा गांव, की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा ओबरा थाना क्षेत्र के पुनपुडीह पेट्रोल पंप के पास हुआ।सुबह घर से बाइक पर कारा बाजार अपना काम निपटाने गए मनोज शाम लौटते वक्त तेज रफ्तार वाहन से टकरा गए।

गंभीर घायलावस्था में स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने सिविल अस्पताल रेफर किया। सिविल अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया और परिवार के लोग बदहवास होकर रोने लगे।मनोज तीन भाइयों में सबसे बड़े थे।

पिता की पूर्व में मृत्यु के बाद वही घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। गांव में रहकर चापाकल बनाने का कार्य करते थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।हादसे की सूचना पर नगर थाने की पुलिस, भाजपा ओबरा विधानसभा प्रभारी रंजीत कुमार मेहता समेत कई लोग अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। रंजीत मेहता ने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस हादसे ने मनोज के परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed