Aurangabad:रफीगंज विधानसभा:-एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा,विकास बनाम विघटन की लड़ाई-महेश शर्मा

0
1000626825

Magadh Express:-औरंगाबाद जिले के रफीगंज शहर के इमादपुर में बुधवार को एनडीए के समर्थन में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में नोएडा-गौतम बुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह ने की, जबकि संचालन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीनानाथ विश्वकर्मा ने किया।एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह ने जनसमूह को संबोधित किया और आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत का दावा किया।


विकास बनाम विघटन की लड़ाई:
मुख्य अतिथि महेश शर्मा ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा किए गए विकास कार्यों का विस्तार से बखान किया। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए कई ऐतिहासिक और कल्याणकारी फैसले लिए गए हैं, जिनका लाभ आज घर-घर तक पहुंच रहा है।


सांसद शर्मा ने इस चुनाव को “विकास बनाम विघटन” की लड़ाई बताया। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकास नीति है, तो दूसरी ओर परिवारवाद और अवसरवाद की राजनीति है, जिसे जनता अब पूरी तरह समझ चुकी है और नकार देगी।


2025 में 225+ सीटें जीतने का दावा:
जदयू प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह ने बड़े आत्मविश्वास के साथ जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए 225 से ज्यादा सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने औरंगाबाद जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया ताकि एनडीए सरकार को मजबूती मिल सके। उन्होंने युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए यूवा क्लब का गठन करने और हर क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देने का भी वादा किया।


जनता से ‘तीर छाप’ पर बटन दबाने की अपील:
प्रमोद सिंह ने लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में वे “तीर छाप” पर बटन दबाकर विकास के इस सफर को और गति प्रदान करें। मंच से लगे “जय प्रमोद, जय एनडीए” के नारों ने पूरे माहौल को चुनावी रंग में रंग दिया। लोगों ने तालियों और नारों के साथ प्रत्याशी के प्रति अपना भरपूर समर्थन जताया।


मंच पर गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति:
इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, भाजपा कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, भाजपा जिला प्रभारी मनोज कुशवाहा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनीता सिंह, पूर्व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, भाजपा जिला मंत्री सुबोध कुमार सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष सह प्रखंड कार्यान्वयन समिति उपाध्यक्ष संतोष कुमार साहू, भाजपा कासमा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार यादव, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बब्लू सिंह, भदवा मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, सरपंच दयानन्द प्रसाद दांगी, मुखिया संजय कुमार, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार पासवान।

हम से प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार यादव, बिरेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक, भाजपा नेत्री संगीता प्रसाद, जदयू विधानसभा प्रभारी अमरेश चौधरी, अर्जुन सिंह, प्रो संतोष सिंह, महामंत्री बालगोविंद साहू, शिवनारायण साव, शशिभूषण मिश्रा, चंदन कुमार, बरुण सिंह, जदयू नगर अध्यक्ष अजीत कुमार गुप्ता, चंदेश्वर भगत, चुन्नू शर्मा, रामविलास पासवान, विजय कुमार यादव, भोला चौधरी, लूटन सिंह, रंधीर सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह, रिशु सिंह, विवेक कुमार, राहुल कुमार, आलोक कुमार, शुभम सिंह, अजय पासवान, प्रो संतोष कुमार सिंह, विपिन कुमार सिंह, मुकेश पासवान, मुकुल कुमार, सूरज कुमार सहित हजारों कार्यकर्ता और स्थानीय जनता मौजूद थी।

रिपोर्ट: एस के मिश्रा

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed