प्रशांत किशोर का चुनावी शंखनाद: जनसुराज ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, सियासी गलियारों में हलचल तेज
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियों के बीच राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बड़ा दांव खेलते हुए अपनी पार्टी जनसुराज की पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस घोषणा के साथ ही बिहार की सियासत में नई हलचल मच गई है। पार्टी ने प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों से उम्मीदवार उतारकर स्पष्ट कर दिया है कि वह पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है।
इस सूची में उत्तर बिहार से लेकर दक्षिण बिहार तक, हर क्षेत्र को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है। पार्टी ने नए और स्थानीय चेहरों पर भरोसा जताते हुए यह संकेत दिया है कि जनसुराज एक नए राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरना चाहता है।
जनसुराज पार्टी द्वारा जारी पहली उम्मीदवार सूची (बिहार विधानसभा चुनाव 2025)
जिला: पश्चिम चंपारण
वाल्मीकि नगर: धीरेंद्र नारायण प्रसाद
लौरिया: सुनील कुमार
जिला: पूर्वी चंपारण
हरसिद्धि (SC): अवधेश राम
ढाका: डॉ. लाल बाबू प्रसाद
जिला: सीतामढ़ी
सुरसंड: उषा किरण
रुन्नीसैदपुर: विजय कुमार साह
जिला: मधुबनी
बेनीपट्टी: परवेज आलम
बिस्फी: राम प्रवेश कुमार यादव
जिला: सुपौल
निर्मली: राम प्रवेश कुमार यादव
जिला: अररिया
सिकटी: रागिब बबलू
जिला: किशनगंज
कोचाधामन: अबू अफान फारूकी
जिला: पूर्णिया
अमौर: अफरोज आलम
बैसी: मोहम्मद शहनवाज आलम
जिला: कटिहार
प्राणपुर: कुणाल निषाद उर्फ सोनू सिंह
जिला: मधेपुरा
आलमनगर: सुबोध कुमार सुमन
जिला: सहरसा
सहरसा: किशोर कुमार
सिमरी बख्तियारपुर: सुरेंद्र यादव
महिषी: शामिम अख्तर
जिला: दरभंगा
दरभंगा ग्रामीण: शोएब खान
दरभंगा: आर.के. मिश्रा
केवटी: बिल्टु सहनी
जिला: मुजफ्फरपुर
मीनापुर: तेज नारायण साहनी
मुजफ्फरपुर: डॉ. अमित कुमार दास
जिला: गोपालगंज
गोपालगंज: डॉ. शशि शेखर सिन्हा
भोरे (SC): प्रीति किन्नर
जिला: सीवान
रघुनाथपुर: राहुल कीर्ति सिंह
दरौंधा: सत्येंद्र कुमार यादव
जिला: सारण
मांझी: यदुवंश गिरी
बनियापुर: श्रवण कुमार महतो
छपरा: जय प्रकाश सिंह
पर्सा: मुसाहेब महतो
सोनपुर: चंदन लाल मेहता
जिला: समस्तीपुर
कल्याणपुर (SC): राम बालक पासवान
मोरवा: जगरीत ठाकुर
जिला: बेगूसराय
मटिहानी: डॉ. अरुण साहनी
जिला: खगड़िया
खगड़िया: जयंती पटेल
बेलदौर: गजेन्द्र कुमार सिंह (निषाद)
परबत्ता: विनय कुमार वरुण
जिला: भागलपुर
पीरपैंती (SC): घनश्याम दास
जिला: बांका
बेलहर: ब्रज किशोर पंडित
जिला: नालंदा
अस्थावां: लता सिंह
बिहारशरीफ: दिनेश कुमार
नालंदा: कुमारी पूनम सिन्हा
जिला: पटना महानगर
कुम्हरार: के.सी. सिन्हा
जिला: भोजपुर
आरा: डॉ. विजय कुमार गुप्ता
जिला: रोहतास
चेनारी (SC): नेहा कुमारी (नटराज)
करगहर: रितेश रंजन (पांडेय)
जिला: औरंगाबाद
गोह: सीता राम दुकारी
नवीनगर: अर्चना चंद्रा
जिला: गया
इमामगंज (SC): डॉ. अजीत कुमार
बोध गया (SC): लक्ष्मण मांझी
सियासी मायने
प्रशांत किशोर की यह सूची एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। इनमें सामाजिक और भौगोलिक संतुलन साधने की कोशिश की गई है।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह कदम जनसुराज को बड़ी पार्टियों के बराबर चर्चा में लाने का काम करेगा और आने वाले दिनों में इसका असर अन्य दलों की उम्मीदवार सूची पर भी देखने को मिल सकता है।