Aurangabad:जनसुराज पार्टी की देव में होने वाली सभा स्थगित
Magadh Express: जनसुराज पार्टी की ओर से औरंगाबाद जिले के देव में 11 अक्टूबर को आयोजित होने वाली जनसभा को स्थगित कर दिया गया है। पार्टी ने यह निर्णय चुनावी आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण लिया है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, जनसभा के लिए जिला प्रशासन से स्वीकृति मांगी गई थी, लेकिन आचार संहिता लागू होने के चलते प्रशासन ने इसकी अनुमति प्रदान नहीं की। इस वजह से जनसुराज पार्टी को अपनी यह महत्वपूर्ण सभा टालनी पड़ी।
जनसुराज पार्टी ने जिले के सभी भाईयों और बहनों को असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। पार्टी ने सूचित किया है कि भविष्य में जैसे ही सभा की नई तिथि निश्चित होगी, सभी लोगों को इसकी जानकारी पुनः दी जाएगी।हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि टिकट बंटवारे की रस्साकसी के बीच भी यह निर्णय लिया जा सकता है ।