एनवीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार,पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया जेल
संदीप कुमार
Aurangabad: नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव से छापेमारी कर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिला के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव निवासी प्रभु सिंह के खिलाफ एक कांड में न्यायालय से वारंट निर्गत था और वह फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने छापेमारी कर घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले मे एनटीपीसी खैरा थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि गिरफ्तार एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव निवासी प्रभु सिंह के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी हुआ था।

जिसके आलोक में उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी की लंबे समय से तलाश कर रही थी। आरोपी के खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत था और पुलिस भी उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से वारंटी की गिरफ्तारी की गई हैं। गिरफ्तार वारंटी को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। वही छापेमारी अभियान में एस आई दिपक कुमार, ए एस आई ब्रजेश यादव समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।