ह्त्या का प्रयास मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

0
IMG-20250919-WA0012

संदीप कुमार

Aurangabad: नवीनगर -अपराध पर अंकुश लगने और अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नवीनगर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नवीनगर थाना पुलिस ने सशस्त्र बल के साथ गुप्त सूचना के अाधार पर छापेमारी कर ह्त्या का प्रयास मामले के एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान औरंगाबाद जिला के नवीनगर थाना क्षेत्र के महिप वीघा गांव निवासी चुनू कुमार सिंह पिता अरविंद सिंह के रूप में की गई है। मामले में नवीनगर थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ह्त्या का प्रयास का अप्राथमिकी अभियुक्त था।

जिसमें थाना कांड संख्या 262/25 दर्ज था। जिसमे वह फरार चल रहा था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर तत्त्वरित कारवाई करते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वही छापेमारी अभियान में ए एस आई सुधीर कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed