Aurangabad:बारुण के पिपरा में अष्टभुजी महोत्सव का आगाज,अष्टभुजी धाम पिपरा को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने का भरपूर प्रयास करूंगा-विधायक (डब्लू सिंह)

0
IMG-20250512-WA0062

Magadh Express:-औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड के मशहूर ग्राम पिपरा में अवस्थित अष्टभुजी माता मंदिर के प्रांगण में अष्टभुजी महोत्सव की शुरुआत सुबह-सबेरे योग्य आचार्यों के वेद मंत्रोंच्चार के साथ की गई। अष्टभुजी महोत्सव समिति के आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश मिश्रा नीरज मिश्रा द्वारा विशेष पूजा अर्चना कराई गई। षोडशोपचार विधि से पूजा अर्चना में यजमान के रूप में सुधीर पाल,अक्षय लाल गुप्ता, कुंदन भगत ने सराहनीय भूमिका निभाई।

उसके बाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नवीनगर के वर्तमान विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू बाबू जदयू के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनिल कुमार,डॉ चंदन कुमार, मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह, प्रोफेसर विजय कुमार सिंह चुलबुल सिंह, सत्यचंडी धाम महोत्सव के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह,जिप प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार सिंह, हम के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील चौबे आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अजय कुमार, कोषाध्यक्ष रामेश्वर भगत,आलोक गुप्ता,संरक्षक अजीत मिश्रा, संयोजक सुरेश विद्यार्थी एवं अन्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

सभी अतिथियों को आयोजन समिति द्वारा पुष्प गुच्छ अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विजन क्लासेस के बच्चों द्वारा स्वागत गान की प्रस्तुति की गई। प्रदेश जदयू के वरीय नेता सुनील सिंह ने अपने संबोधन के क्रम में कहा कि शक्ति की पूजा बहुत ही प्राचीन है। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर महात्मा बुद्ध की कहानी भी सुनाई।

मुख्य अतिथि नवीनगर विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने कहा कि अष्टभुजी धाम को हम पर्यटक स्थल का दर्जा दिलाने का भरपूर प्रयास करुंगा। हमसे जितना संभव हो सकेगा हम इस स्थल को अपनी ओर से विकास करने का प्रयास करूंगा .यह भी कहा कि मीडिया कर्मी लोग इस स्थल का जितना हो सके प्रचार कर सके तभी स्थल का अपेक्षित विकास होगा ।प्रोफेसर विजय कुमार सिंह ने इस स्थल की प्राचीनता की चर्चा की। मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह ने अष्टभुजी माता के उपासना को शक्ति उपासना का सर्वोपरि माध्यम बताया।तत्पश्चात विद्यालयी बच्चों का कार्यक्रम की शुरुआत की गई।विजन इंटर क्लासेस के डायरेक्टर आनंद कुमार के नेतृत्व में विद्यालयी बच्चों ने एक से एक बढ़कर प्रस्तुति दी।

अष्टभुजी माता पर आधारित गीत प्रस्तुत किए गए हैं ए गिरी नंदिनी गीत की प्रस्तुति की गई दहेज गीत की प्रस्तुति की गई।सामूहिक नृत्य एवं एकल नृत्यकी शानदार प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय कुमार सिंह ने की जबकि संचालन की जिम्मेवारी पूर्व प्रधानाध्यापक राम प्रताप भारती ने निभाई। विभिन्न महोत्सव के आयोजकों को अंग वस्त्र मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मौके पर नीतीश पांडेय, पैक्स अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय,पूर्व मुखिया रमेश कुमार सिंह पंचायत समिति सदस्य सुनील यादव, शक्ति मिश्रा फाउंडेशन के अध्यक्ष शक्ति मिश्रा ,सौनोरा पैक्स के अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह मधुसूदन त्रिवेदी सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed