औरंगाबाद :फरार अभियुक्त के घर की हुई कुर्की-जब्ती

संदीप कुमार
मगध एक्सप्रेस :औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के रजबरिया खेदन विगहा गांव निवासी सत्येंद्र पासवान अभियुक्त के घर कुर्की जब्ती की। कुर्की के दौरान थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में संचालित किया गया। जिसमें थाना के एस आई संजय कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।
थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि फरार अभियुक्त नवीनगर थाना क्षेत्र के रजबरीया खेदन वीगहा गांव निवासी सत्येंद्र पासवान के घर पर कुर्की जब्ती की गई। कुर्की के दौरान घर का सारा सामान उठाकर थाना ले जाया गया। कहा कि कुर्की जब्ती से पूर्व आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया था। जिसमें थाना या न्यायालय में उपस्थित होने का समय दिया गया था। निर्धारित समयावधि में आरोपी थाना या न्यायालय में हाजिर नहीं हुए तो कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई है।