औरंगाबाद :बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने को महोत्सव में बच्चो द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी

0
a159172b-695e-44b3-8a59-11d823acd206

संदीप कुमार

मगध एक्सप्रेस :-औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के बडेम में आयोजित दो दिवसीय श्री सुर्य राघव महोत्सव में विभिन्न विधालय के बच्चो द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. बच्चों द्वारा बहुत सारे विषयों कृषि प्रौद्योगिकी, कृषि उत्पादकता, प्रदूषित प्रदूषण मुक्त भारत, जल संरक्षण, होलोग्राम, परिस्कोप, वाटर डिस्पेंसर व अन्य सारे विज्ञान से जुड़े प्रदर्शनी को लगाया गया। जिससे सभी को अपनी जवाबदेही से अवगत कराया जा सके। वही पदाधिकारियो ने कहा कि बच्चों ने विज्ञान के प्रति अपनी रूचि व प्रतिभा को प्रदर्शित किया है। जिससे अन्य बच्चों में भी जिज्ञासा बढ़ेगी। विद्यालय के बच्चों ने जिस कला का प्रदर्शन किया है। इससे लोगों में भी जागरूकता बढ़ेगी।

आज पर्यावरण प्रदूषण सबसे अहम मुद्दा हो गया है। लोगों की जागरूकता से ही इसमें हद तक काबू पाया जा सकता है. बच्चों ने पर्यावरण से संबंधित प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जागरूक करने का काम किया है।अन्य बच्चों ने भी अच्छे प्रोजेक्ट तैयार किये जो काफी उत्साह वर्धक है।इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करने के लिए विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस मौके मुख्य अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन कर कुछ माडलों को चिह्नित कर इस पर आगे कार्य करने की सलाह दी। पदाधिकारियो ने बच्चों के मनोबल को उत्साहित किया और कहा कि इस तरह का कार्यक्रम विद्यालय द्वारा कराने से बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ती है। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट विधि द्वारा एक अधिगम का आगमन होता है। इससे बच्चे अपने कौशल का सही उपयोग कर सकते हैं। जरूरत के हिसाब से विज्ञान के क्षेत्र में नए-नए अविष्कार जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *