Aurangabad:किशोरी के अपहरण के विरोध में ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर किया प्रदर्शन

0
IMG-20250425-WA0416

संदीप कुमार

Magadh Express:औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव के नाबालिक किशोरी को दबंगतापूर्वक अपहरण कर लिया गया। घटना के 48 घंटे के बाद भी अपहृत किशोरी का पता लगाने में पुलिस असफल रही है। इससे नाराज जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने शुक्रवार को थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। वही ग्रामीणो ने पुलिस पर आरोप लगाया की दो माह पुर्व नवीनगर थाना कांड संख्या 47/25 दर्ज करायी गयी थी। जिसमें युवती को अपहरण कर लिया गया।जिसमें नामजद औरंगाबाद जिला के टंडवा थाना क्षेत्र के घुरा सागर गांव निवासी गोलू कुमार सिंह, टंडवा थाना क्षेत्र के धरमखाप झिकटीया गांव निवासी अंकित कुमार तथा औरंगाबाद जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रत्नुआ गांव निवासी अमीत सिंह पर मामला दर्ज कराया गया था। मगर पुलिस के द्वारा कोई कारवाई नही की गई।

वही 2 माह बाद पुन नवीनगर थाना कांड संख्या 127/25 दर्ज करायी गयी। जिसमे दुसरी घटना को अंजाम दिया। जिसमे पुलिस अबतक उनकी पुत्री को बरामद नही कर पाई। घटना से गुस्साये ग्रामीणो ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। काफी संख्या में लोग थाने पहुचें। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद भी लगभग 1 – 2 घंटों तक घेराव व प्रदर्शन चलता रहा। वही लोगों ने बताया कि पुर्व मे घटना के 2 माह बाद व दुसरी घटना के 48 घंटे के बाद भी पुलिस अपहरण करने वालों पर कार्रवाई नहीं की है। अपहृत किशोरी की बरामदगी नहीं होने से लोगों में काफी आक्रोश हैं।

घेराव और प्रदर्शन के बीच ग्रामीणो ने कहा कि मामले को पुलिस गंभीरता से नहीं ली। पहली घटना के 2 माह बाद व दुसरी घटना के 48 घंटे के बाद भी किशोरी को पुलिस ने बरामद नहीं किया है। आरोपितों पर कार्रवाई नहीं हुई। इसको लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बार-बार थाने आने पर कोरा आश्वासन दिया गया। आक्रोशित लोगों ने जल्द से जल्द किशोरी की बरामदगी और आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की।

मामले मे नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि घटना हुई है। पीड़ित परिजन ने आवेदन दिया है। आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस ने मामले में एक आरोपित औरंगाबाद जिला के टंडवा थाना क्षेत्र के धरमखाप झिकटीया गांव निवासी अंकुश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। किशोरी की बरामदगी के लिए और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद लोग शांत हुए। काफी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीण थाने परिसर से गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed