औरंगाबाद :विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में जब महिला की समस्या का नहीं हुआ समाधान तो जमकर सुनाई खरी खोटी ,विधान पार्षद दिलीप सिंह ने समस्या को सुनकर दस दिनों के अंदर कार्यवाई का दिया आश्वासन तो महिला ने साग भात खाने के लिए किया आमंत्रित ,देखें वीडियो

0
a9d4d334-f002-444e-b1ae-4b03cc6a6bc8

मगध एक्सप्रेस :- औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड के पूर्वी केताकी पंचायत के भटकूर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में पंचायत के आधा दर्जन से अधिक गाँव के ग्रामीण लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम में भाजपा के विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह ,जिलाध्यक्ष भाजपा मुकेश शर्मा ,नगर परिषद् अध्यक्ष उदय गुप्ता ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ,प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक कुमार सिंह ,नगर अध्यक्ष भाजपा औरंगाबाद पिंटू कुमार ,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। इस कार्यक्रम में बिजली ,पेयजल ,स्वास्थ्य ,आयुष्मान योजना ,पेंशन योजना ,जॉब कार्ड ,मनरेगा,आपूर्ति सहित अन्य विभाग के कर्मियों की उपस्थिति होनी थी लेकिन एक दो विभाग छोड़कर कई विभागों अधिकारी और कर्मी गायब रहे ,जिसके कारण ग्रामीणों की समस्याओ का समाधान नहीं हुआ।

इन सबके बिच पेंशन नहीं मिलने से नाराज एक ग्रामीण महिला ने कार्यक्रम के दौरान जमकर खरी खोटी सुनाई। पूर्वी केताकी पंचायत के गंजोइ टोले शबरी नगर की एक महिला बृहस्पति देवी ,पति स्वर्गीय रामेश्वर भुइयां ने कहा कि हमको पता चला कि यहाँ पेंशन से समबन्धित काम होगा इसलिए यहाँ पहुंची थी लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई और बलॉक के अफसर के नहीं रहने के कारण उसका काम नहीं हुआ। महिला ने इस दौरान जमकर खरी खोटी भी सुनाई। मौके पर मौजूद भाजपा के विधानपार्षद दिलीप कुमार सिंह ने महिला से उसकी समस्याओ को लेकर करीब पांच मिनट तक बात की और उसकी समस्याओ को जाना। महिला के पति के मौत के बाद पारिवारिक पेंशन का लाभ नहीं मिलने से वो काफी नाराज थी।

बताते चले की विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह सरल, सौम्य एवं सहज स्वभाव के धनी, व्यक्तित्व वाले इंसान है। ग्रामीणों के बिच ग्रामीण बनकर महिला की समस्याओ को सुना और वहां मौजूद कर्मियों तथा कार्यकर्ताओ को कहा कि महिला का कार्य दस दिनों के अंदर हो जाना चाहिए नहीं तो सम्बंधित अधिकारियों के खिलाफ मामला सदन तक उठाया जायेगा। महिला को जब यह पता चला कि उनके सामने खड़ा व्यक्ति विधान पार्षद है तो महिला भी उनसे हँसते हुए बात की और विधान पार्षद दिलीप सिंह को अपने घर चना के साग और भात खाने के लिए आमंत्रित किया। विधान पार्षद ने महिला को आश्वासन दिया कि आपका काम हो जाने के बाद घर आऊंगा और साथे बैठकर साग भाग खाएंगे। दिलीप सिंह ने कहा कि जिन अधिकारियों को यह सब कार्य करना है वो अधिकारी गायब है। सरकार और जिला प्रशासन के अधिकारियों की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को भटकना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed