देव: सूर्यकुंड तालाब में मिला युवक का शव, शेयर मार्केट में गंवाए थे लाखों!

0
IMG-20250703-WA0003


औरंगाबाद, बिहार: औरंगाबाद जिले के नगर पंचायत देव स्थित पवित्र सूर्यकुंड तालाब में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. शनिवार सुबह तालाब परिसर में टहल रहे लोगों ने पानी में शव देखा, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. आपदा कर्मी सुदामा प्रताप सिंह और अन्य लोगों ने शव को तालाब से बाहर निकाला और स्थानीय पुलिस को सूचित किया. मृतक की पहचान देव नगर पंचायत के सोती मोहल्ला निवासी प्रकाश कुमार, पिता जगन्नाथ के रूप में हुई है.


घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए. देव थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवक की मौत आत्महत्या से होने का अंदेशा है. बताया जा रहा है कि प्रकाश ने मोबाइल ऐप के जरिए शेयर मार्केट और अन्य माध्यमों से भारी मात्रा में पैसा गंवा दिया था. हालांकि, पुलिस अभी भी युवक की मौत के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है.

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed