औरंगाबाद :श्रीराम कथा में बाल लीला का बखान

0
64791336-bbdc-4a29-8a64-6da8d3a7c429

मगध एक्सप्रेस :-औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड मुख्यालय के बागीचा स्थित महादेव मंदिर परिसर में चतुर्मास सत्संग के दौरान चल रहे श्रीराम कथा में शुक्रवार को त्रिदंडी स्वामी शिष्य जगद्गुरु वेद मार्तंड गोपालाचार्य जी ने भगवान श्रीराम की बाललीला का बखान किया। राम कथा के दौरान उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम का जन्म अवध नरेश राजा दशरथ के यहां हुआ।

श्रीराम के सभी अंग अत्यंत सुडौल और सुंदर थे। उनको देखते ही मन लुभा जाता था। कथा के क्रम में उन्होंने कहा कि एक बार माता कौशल्या ने श्रीराम को स्नान और श्रृंगार करा कर झूला पर सुला दिया और स्वयं स्नान कर अपने कुलदेव की पूजा कर नैवेद्य भोग लगाकर पाक गृह गई। जब वह पुन: लौट कर पूजा स्थल पर आई तो देखा कि देवता को चढ़ाए गए नैवेद्य शिशुरूपी भगवान राम भोजन कर रहे हैं।

जब उन्होंने झूला पर जाकर देखा तो वहां भी उन्होंने श्री राम को झूले पर सोते पाया। दोनों जगह पर उन्होंने श्रीराम को पाया। इस दृश्य को देखकर कौशल्या डर गई और कांपने लगी। माता की अवस्था देख श्री राम ने माता को अपना अद्भुत रूप दिखाया। भगवान का विराट रूप देखकर कौशल्या माता प्रफुल्लित हो गई और आंखें मूंदकर भगवान के चरणों पर गिर पड़ी। इस दौरान दीपक उपाध्याय, मोनू उपाध्याय, बिकू त्रिपाठी, क्रांति सूर्या, अभय उपाध्याय, सुधीर पांडेय, रामकिशोर सिंह, रामचंद्र साव, ओमप्रकाश गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed