औरंगाबाद:भाजपा का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के विषयों पर कार्यक्रम , बूथ सशक्तिकरण अभियान एवं आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

0
IMG-20230301-WA0080

Magadh Express:-औरंगाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा के अध्यक्षता में एक निजी संस्थान में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के विषयों पर कार्यक्रम एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान एवं आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस बैठक का शुरुआत वन्दे मातरम एवं डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सिद्धनाथ मिश्रा किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बूथ सशक्तिकरण के प्रदेश सह संयोजक अधिवक्ता रतनेश कुशवाहा,प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी अजय यादव,काराकाट लोकसभा के संयोजक नवीन चन्द्र शाह उपस्थित रहे।प्रदेश सह संयोजक रतनेश कुशवाहा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के सभी कार्यकर्ता के द्वारा प्रमुख कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से केन्द्र में सरकार बनाने के लिए संकल्पित है।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के द्वारा जिले के सभी बूथों पर किया जाएगा।रफीगंज नगर संयोजक के रूप में संतोष कुमार साव को मनोनीत किया गया है.

इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल सिंह,पुरषोत्तम कुमार सिंह,जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ विश्वकर्मा,जिला पार्षद धनंजय सिंह,जिलामंत्री धर्मेन्द्र शर्मा,आलोक सिंह,तीर्थ नारायण प्रसाद वैश्य,जिला कोषाध्यक्ष वैभव विशाल उर्फ टैगोर,जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी,जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सिंह,पंचायती प्रकोष्ठ जिला संयोजक भरत सिंह,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रंजीत कुशवाहा,मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह,अरुण सिंह,अशोक पांडेय,अजीत शर्मा,विवेक कुमार,सुबोध सिंह,केदार सिंह,पूर्व जिला मंत्री विजय प्रसाद निराला,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन सिंह,अभिषेक सिंह वसु,दीपक सिंह,विकेश कुमार,चंदन कुमार,पूर्व मुखिया जुलेखा खातुन,गुड़िया सिंह,सुमन अग्रवाल,रामानुज पांडेय,अमरेन्द्र पांडेय,मिथलेश राम,अनुज सिंह,संजय गुप्ता,नेपाली सिंह,मनोज प्रमार,एवं सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed