Aurangabad:डूबने से हुई मौत के मामलों में 24 घंटे के भीतर आश्रितों को मिला अनुग्रह अनुदान, जिला प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता

0
IMG-20260821-WA0065

Magadh Express:- औरंगाबाद जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) के निर्देश पर औरंगाबाद जिला प्रशासन ने डूबने से हुई मृत्यु के दो मामलों में मृतकों के आश्रितों को नियमानुसार त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। संबंधित अंचल अधिकारियों द्वारा घटना के 24 घंटे के भीतर पात्र आश्रितों को अनुग्रह अनुदान की राशि का चेक प्रदान किया गया।

देव अंचल में मृतक के पिता को मिला अनुग्रह अनुदान

देव अंचल क्षेत्र के खड़िहा टोला ग्राम निवासी स्वर्गीय मनीष कुमार की 20 अगस्त 2026 को अदरी नदी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अंचल अधिकारी, देव द्वारा मृतक के पिता श्री युगल भुइयाँ को नियमानुसार अनुग्रह अनुदान की राशि का चेक प्रदान किया गया।

रफीगंज में मृतक की माता को दी गई सहायता राशि

इसी प्रकार रफीगंज अंचल के कस्मा थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर बिगहा ग्राम निवासी स्वर्गीय पिंटू कुमार की भी 20 अगस्त 2026 को डूबने से मृत्यु हो गई थी। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अंचल अधिकारी, रफीगंज द्वारा मृतक की आश्रित माता श्रीमती रेशमी देवी को नियमानुसार अनुग्रह अनुदान की राशि का चेक प्रदान किया गया।

आपदा पीड़ित परिवारों को समय पर सहायता देने पर जोर

जिला प्रशासन द्वारा आपदा से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य है कि आपदा में प्रभावित परिवारों को सरकार द्वारा निर्धारित प्रावधानों के तहत राहत एवं आर्थिक सहायता बिना अनावश्यक विलंब के उपलब्ध कराई जा सके।

जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि आपदा से संबंधित मामलों में पात्र लाभुकों की पहचान एवं आवश्यक प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करते हुए अनुग्रह अनुदान की राशि का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। प्रशासन की इस पहल से आपदा से प्रभावित परिवारों को कठिन परिस्थिति में तत्काल आर्थिक सहारा उपलब्ध हो रहा है।

जिला प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि नदी, तालाब, नहर एवं अन्य जलस्रोतों के आसपास विशेष सावधानी बरतें और बरसात के दौरान गहरे पानी में जाने से बचें।


There is no ads to display, Please add some

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed