नवीनगर में ‘रोजगार मेले’ की धूम: 76 युवाओं को मिला ऑन-द-स्पॉट नियुक्ति पत्र; टाटा मोटर्स और फ्लिपकार्ट जैसी नामचीन कंपनियों ने लिया हिस्सा

0
IMG-20251130-WA0003

​Aurangabad: नवीनगर (संदीप कुमार): दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत नवीनगर में जीविका द्वारा ‘रोजगार सह मार्गदर्शन मेला’ का भव्य आयोजन किया गया। इस मेले का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना था। मेले में कुल 732 युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया, जिनमें से 76 युवाओं का चयन कर उन्हें मौके पर ही नियुक्ति पत्र सौंप दिया गया।

दीप प्रज्वलन कर हुआ मेले का उद्घाटन

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) अरुण सिंह, रोजगार प्रबंधक दिलीप कुमार गुप्ता, प्रखंड परियोजना प्रबंधक नवअर्चन गहरवाल और संकुल स्तरीय संघ की अध्यक्ष तारा देवी, मंजू देवी व वीणा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

टाटा, फ्लिपकार्ट और LIC समेत कई कंपनियों ने दिया रोजगार

मेले में देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने स्टॉल लगाए। इनमें प्रमुख रूप से टाटा मोटर्स, फ्लिपकार्ट, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), मित्रा, सिंधुजा माइक्रो क्रेडिट, नव भारत फर्टिलाइजर्स, एगिल सिक्योरिटी फोर्स, याज़की इंडिया, 2050 हेल्थ केयर, डीसी टेक्सटाइल, जेट एक्वा, क्यूस कॉर्प, आमधाने, महावीर कंस्ट्रक्शन और ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) शामिल रहीं।

युवाओं में दिखा उत्साह

मेले में आए 732 युवाओं में से 76 को सीधी नियुक्ति मिली, जबकि शेष आवेदकों को चयन प्रक्रिया के दूसरे चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। इसके अलावा, 155 दीदियों और युवाओं ने स्वरोजगार (Self Employment) के लिए आवेदन दिया।

नौकरी के लिए कोई शुल्क नहीं: परियोजना प्रबंधक

प्रखंड परियोजना प्रबंधक नवअर्चन गहरवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि रोजगार मेले में निबंधन और नियोजन पूरी तरह नि:शुल्क है। इसके लिए किसी को भी पैसे देने की जरूरत नहीं है। वहीं, रोजगार प्रबंधक दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि 18 से 45 वर्ष के युवा अपने आधार कार्ड और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ ऐसे मेलों में भाग ले सकते हैं।

मंच का संचालन प्रीति कुमारी (SJY MRP) ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड परियोजना प्रबंधक ने दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में लेखापाल अनिल कुमार सिन्हा, क्षेत्रीय समन्वयक रंजीत कुमार व अरुण कुमार, सामुदायिक समन्वयक दिलीप कुमार, सत्येंद्र कुमार मेहता, राम निवास कुमार, मंजु कुमारी, चंद्रशेखर कुमार, सीएफ छोटू कुमार और रोजगार साधन सेवी संजय कुमार व राजेश कुमार का अहम योगदान रहा। अंत में सभी कंपनी प्रतिनिधियों और सहयोगियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed