बादम और कनौदी मे 20 वर्षों के बाद बना मतदान केंद्र,मतदाताओं मे खुशी गई लहर-

0
IMG-20251111-WA0045

संजीव कुमार –

बिहार विधानसभा के दूसरे चरण का चुनाव कड़ी सुरक्षा के बिच शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया.

चुनाव को लेकर नये मतदाता से लेकर 100 से पार उम्र के मतदाताओं मे काफी उत्साह देखने को मिला.सभी मतदान केंद्रों पर प्रयाप्त संख्या मे पुलिस बल की तैनाती की गई थी.

हर गतिविधियों पर पैनी नजर बनाये रखने को लेकर सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गये थे.

संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.146658 मतदाताओं के लिए प्रखंड क्षेत्र मे कुल 194 मतदान केंद्र बनाये गये थे.

प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी उमगा पंचायत के बादम और कनौदी गाँव मे 20 वर्षों बाद मतदान केंद्र बनाये जाने से मतदाताओं मे खशी की लहर देखने को मिली.

दोनो जगहों पर 2004 मे लोकसभा चुनाव कराये गये थे उसके बाद नक्सल गतिविधयों की वजह से मतदान केंद्र को स्थगित कर दिया गया था.कई बार ग्रामीणों ने मतदान केंद्र बनाये जाने की मांग की थी लेकिन,प्रशासन के द्वारा नेक्स्ट टाइम का आश्वासन ही दिया जाता था.इस बार दोनो जगहों पर मतदान केंद्र बनाकर मतदाताओं के परेशानियों को दूर करने की कोशिश की गई.

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed