अपनी दिव्यांग माँ को लेकर मतदान केंद्र पहुंची सुरुचि,पहली बार मतदान कर हुई उत्साहित
संजीव कुमार –
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर युवाओं मे काफी उत्साह देखने को मिला.हर मतदान केंद्र पर लोकतंत्र के महापर्व की धूम रही.सुबह सात बजे से मतदान शुरु होने से पूर्व ही लोग लाइन मे खड़े हो गये.लोगों ने पहले मतदान तब जलपान के कहावत को चरितार्थ करते नजर आये.पहली बार वोटिंग करने वालों मे खुशी की लहर देखने को मिली.मदनपुर की एक दिव्यांग महिला राधा देवी अपनी 18 वर्षीय बेटी सुरुचि के साथ आदर्श मतदान केंद्र राजकीय जयप्रभा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंची.

सुरुचि इस वर्ष पहली बार मतदान करने के योग्य हो गई है.पहली बार मतदान करने के अनुभव उसने शेयर किया.उसने कहा कि, जब पहले चुनाव होते थे और उनके ममी पापा या अन्य कोई योग्य मतदाता वोट करने केंद्र पर जाते थे तो वो सोंचती थी कि, मतदान कैसे होता है और आखिर मतदान होता क्या है? लेकिन,आज वो बहुत उत्साहित है कि,अबकी बार वो भी किसी को वोट करेंगी.वो भी एक मजबूत सरकार के निर्माण मे योगदान देगी.उसने कहा कि,एक स्वच्छ और मजबूत सरकार के निर्माण सभी अपने मतों का प्रयोग अवश्य करना चाहिए.एक एक मत की कीमत बहुमूल्य होती है.