औरंगाबाद: बंगरे बूथ पर महिलाओं ने दिखाई ताकत,पुरुषों से 8 प्रतिशत अधिक किया मतदान
संजीव कुमार –
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे क्षेत्र मे सरगर्मियां तेज देखने को मिली.हर जगह लोकतंत्र के महापर्व की धूम रही.लोगों ने इस महापर्व मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और 12 प्रत्यासियों की किस्मत ईवीएम मे कैद कर दिया है जिनका भाग्य का फैसला 14 नवंबर को होगा.विधानसभा चुनाव मे मतदान केंद्रों पर 18 वर्ष से 100 वर्षों से अधिक उम्र के मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया.खासकर महिलाओं ने काफी उत्साह के साथ ना सिर्फ लोकतंत्र के इस महापर्व मे अपनी सहभागिता सुनिश्चित की बल्कि,अन्य लोगों को भी जागरूक किया.उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंगरे के मतदान केंद्र पर महिलाओं ने मत देने के मामले मे पुरुषों को पीछे छोड़ दिया.

यहाँ महिलाओं ने पुरुषों की अपेक्षा 8 प्रतिशत अधिक मतदान कर रिकॉर्ड बना डाला.यहाँ पर 214 एवं 215 दो बूथ बनाये गये थे.दोनो बूथों पर मतदाताओं की संख्या -1596 थी जिसमे कुल 996 पोल किये गये.महिला मतदाताओं ने 752 मे से 501 ने अपने मत का प्रयोग किया.वहीं पुरुषों मे 844 मे से 495 मतदाताओं ने मतदान किया.कुल मतदान का प्रतिशत 62.2 रहा.महिलाओं का 66.6% एवं पुरुषों 58.64% रहा.इस तरह महिलाओं ने पुरुषों की अपेक्षा 8 प्रतिशत अधिक मतदान किया.