Aurangabad:धमकी मिलने के बाद गोह जिप प्रतिनिधि क्षेत्र संख्या-06 ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस से कार्रवाई की मांग
Magadh Express: औरंगाबाद जिले के गोह क्षेत्र संख्या-06 के जिला परिषद प्रतिनिधि श्याम सुंदर ने अपनी कथित बढ़ती राजनीतिक लोकप्रियता के कारण अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें एक एनडीए समर्थक व्यक्ति द्वारा फोन पर धमकी दी गई है, और इस संबंध में उन्होंने बंदेया थानाध्यक्ष को लिखित सूचना दी है।
गाड़ी तोड़ने की मिली धमकी
31 अक्टूबर, 2025 को जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में, श्याम सुंदर ने बताया कि 30 अक्टूबर की शाम लगभग छह बजे, उन्हें बंदेया थानाक्षेत्र के मलहद गांव निवासी मनोज शर्मा (मोबाइल नंबर-9955548848) से उनके मोबाइल नंबर-9470018502 पर धमकी भरा कॉल आया। श्याम सुंदर के अनुसार, मनोज शर्मा ने उनसे अभद्र लहजे में कहा कि “हिम्मत है तो महलद आ जाओ, तुम्हारा गाड़ी तोड़ दूंगा।” उन्होंने यह भी दावा किया कि बातचीत में धमकी देने वाला व्यक्ति एनडीए समर्थित लगा। श्याम सुंदर ने इस बातचीत का ऑडियो भी पत्रकारों के साथ साझा किया है और घटना की सूचना तुरंत बंदेया थानाध्यक्ष को मोबाइल पर दे दी है।
बढ़ते राजनीतिक प्रभाव को लेकर हत्या की आशंका
श्याम सुंदर ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा, “जिस तरीके का जातीय माहौल बगल के टिकारी विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिल रहा है और मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या सत्ता संरक्षित अपराधियों द्वारा की गई है, मुझे आशंका है कि मेरे बढ़ते राजनीतिक प्रभाव को देखते हुए कहीं मेरी हत्या नहीं करवा दी जाये।”
टिकारी विधायक के स्वास्थ्य पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग
श्याम सुंदर ने बताया कि धमकी मिलने का मुख्य कारण उनका फेसबुक पोस्ट है। इस पोस्ट में उन्होंने एक “जिम्मेवार नागरिक” के तौर पर जिला प्रशासन, गयाजी से आग्रह किया था कि टिकारी के माननीय विधायक सह NDA समर्थित हम (लोकतांत्रिक) प्रत्याशी डॉ. अनिल कुमार पर हुए जानलेवा हमले पर श्वेत पत्र जारी किया जाए और उनका हेल्थ बुलेटिन सार्वजनिक किया जाए।
उन्होंने प्रशासन से निम्नलिखित बिंदुओं पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की:
- डॉ. अनिल कुमार को अस्पताल कब लाया गया?
- घाव का स्वरूप और गंभीरता कितनी है?
- हीमोग्लोबिन, खून का रिसाव और ब्लड ट्रांसफ्यूजन की स्थिति?
- हड्डियों की स्थिति और X-ray रिपोर्ट क्या कहती है?
- अस्पताल में रहने की अवधि या छुट्टी मिलने का कारण।
- श्याम सुंदर ने लोकतंत्र की खूबसूरती के लिए एनडीए उम्मीदवार की वास्तविक स्थिति जानने को आम लोगों का हक बताया। उन्होंने थानाध्यक्ष से मामले की गंभीरता को देखते हुए विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। वर्तमान में वे क्षेत्र से बाहर हैं।
