बिहार विधानसभा चुनाव-2025: स्वीप के तहत मदनपुर में जन संवाद सह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

0
IMG-20251031-WA0110

संजीव कुमार

Magadh Express:-बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के तहत शुक्रवार को अनुग्रह हाई स्कूल परिसर में स्वीप (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) कार्यक्रम के अंतर्गत जन संवाद सह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ बिहार गीत की प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसके उपरान्त जिलाधिकारी (DM) श्रीकांत शास्त्री, उप विकास आयुक्त (DDC) अनन्या सिंह, जिला उप समाहर्ता रचना प्रियदर्शी, और जिला खेल एवं संस्कृति पदाधिकारी पप्पू राज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।


लोकतंत्र का महापर्व: डीएम श्रीकांत शास्त्री का संबोधन
डीएम श्रीकांत शास्त्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में – 6 नवंबर और 11 नवंबर को होने हैं। उन्होंने मतदान को “महापर्व” बताते हुए सभी मतदाताओं से लोकतंत्र की मजबूती के लिए बिना किसी भय या लालच के पूरी तरह समर्पित होकर अपना बहुमूल्य मतदान अवश्य करने की अपील की।

“जिस तरह से हमलोग पूरे समर्पण के साथ कोई पर्व या त्योहार मनाते हैँ उसी तरह चुनाव भी एक महापर्व है। पुरी तरह से समर्पित होकर, बिना किसी भय या लालच के अपने मतों का प्रयोग करें।”
— श्रीकांत शास्त्री, जिलाधिकारी

उन्होंने बताया कि महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला निर्वाचन आयोग की टीम बनाई गई है। महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा के उद्देश्य से अनुग्रह हाई स्कूल में पिंक बूथ (सखी बूथ) बनाया गया है, जहाँ केवल महिलाकर्मी तैनात होंगी और इसे आकर्षक रूप से सजाया जाएगा। डीएम ने घोषणा की कि मत प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं को जागरूक करने में सबसे आगे रहने वाली 11 महिलाओं को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।


डीडीसी अनन्या सिंह: रफीगंज को प्रथम पायदान पर लाने का आह्वान
उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि इस बार हर बूथ पर मतदाताओं की संख्या 1200 तक सीमित कर दी गई है ताकि बूथों पर अनावश्यक भीड़ न हो।डीडीसी ने सभी से आह्वान किया कि इस बार मत प्रतिशत को बढाकर रफीगंज को प्रथम पायदान पर लाना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि सभी बूथों पर व्यापक सुविधा एवं सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी।


सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जागरूकता
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला से बाल कलाकार तान्या मौआर और अन्य कलाकारों ने अपने गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं, देव मोड़ स्थित श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल बी.एड. कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. हेरम्ब कुमार मिश्र ने किया।


प्रमुख उपस्थिति
इस अवसर पर नीति आयोग के एबीएफ् आसन राणा, नेहा सिंह, अंतरा कुमारी, बीडीओ डॉ. अवतुल्य कुमार आर्य, सीओ अकबर हुसैन, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार, कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद, सीडीपीओ श्वेता रानी, थानाध्यक्ष राजेश कुमार सहित आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed