आरएसएस से जुड़े, सौम्य स्वभाव के सी.पी. राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति

0
Screenshot_2025-09-09-20-02-08-26_3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91

नई दिल्ली (9 सितम्बर): भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लंबे समय से जुड़े वरिष्ठ नेता चंद्रपुरम पोनुसामी राधाकृष्णन मंगलवार को देश के 15वें उपराष्ट्रपति चुन लिए गए। वह तमिलनाडु से आने वाले तीसरे नेता हैं, जिन्होंने इस सर्वोच्च संवैधानिक पद को हासिल किया है।

चुनाव में एनडीए प्रत्याशी सी.पी. राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले, जबकि INDIA गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट हासिल हुए। इस तरह राधाकृष्णन ने स्पष्ट अंतर से जीत दर्ज कर एनडीए खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी।

67 वर्षीय राधाकृष्णन अपने सौम्य, मिलनसार और गैर-टकराव वाली छवि के लिए जाने जाते हैं। वह पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्थान लेंगे, जिन्होंने 21 जुलाई को अचानक इस्तीफ़ा देकर सबको चौंका दिया था।

तमिलनाडु की राजनीति और समाज से गहराई से जुड़े राधाकृष्णन को उनके शुभचिंतक ‘पचई तमिझन’ (सच्चे तमिल) कहकर संबोधित करते हैं। उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन से पहले वह महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

राधाकृष्णन की जीत न केवल भाजपा और एनडीए के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, बल्कि दक्षिण भारत में पार्टी की राजनीतिक पकड़ को भी मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed