बिहार के रोहतास में ताबड़तोड़ फायरिंग: एक की मौत, दो घायल – गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

0
FB_IMG_1756565648470

रोहतास (बिहार)। जिले में अपराधियों ने शनिवार शाम एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। शिवसागर प्रखंड के चंदवा गांव में बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में तीन लोग गोली का शिकार हुए, जिनमें इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान गांव निवासी जोखन साह के रूप में हुई है। वहीं, गोली से घायल कमलेश यादव उर्फ ओझा और एक अन्य व्यक्ति का इलाज सासाराम सदर अस्पताल में चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद गांव में अफरातफरी और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि अपराधी बाइक से पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। घटना के पीछे आपसी रंजिश और आपराधिक गुटबाजी की आशंका जताई जा रही है।

फायरिंग की सूचना मिलते ही एसडीओ और एसडीपीओ समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। मौके से कुछ आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। वारदात को किस वजह से अंजाम दिया गया, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने गांव में गश्ती तेज कर दी है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed