औरंगाबाद:फरार चल रहे सात अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

0
IMG-20250830-WA0091

संदीप कुमार

औरंगाबाद:नवीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के टोना गांव में अभियुक्त के घर पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर ढोल बजवाकर इश्तेहार चिपकाया। समय सीमा के अंदर न्यायालय मे हाजिर होने को कहा है। फरार अभियुक्त माली थाना क्षेत्र के टोना गांव निवासी विश्व्जीत कुमार,गनौर सिंह,संजीत कुमार सिंह,सुजीत कुमार सिंह,ओमप्रकाश कुमार सिंह,रंजीत सिंह,गणेश सिंह के विरुद्ध ढोल बजाकर घर पर इश्तेहार चिपकाया गया।

माली थानाध्यक्ष के प्रभार मे रहे सुबोध कुमार मंडल ने बताया कि अभियुक्त के घर इश्तेहार चस्पा किया गया है।थानाध्यक्ष ने कहा कि न्यायालय में मामला चल रहा है। इश्तेहार निर्गत कर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने को कहा है अन्यथा इनके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर आस-पास के लोगों से भी इसकी सूचना फरार अभियुक्त को देने को कहा है।

जिससे कि न्यायालय में समय सीमा के अंदर न्यायालय में उपस्थित हो सके। कोर्ट के द्वारा इश्तेहार के माध्यम से अभियुक्त को अंतिम चेतावनी दी जाती है कि थाना मे या कोर्ट मे आत्म समर्पण करें अन्यथा कोर्ट के आदेश पर कुर्की जप्ती की कार्रवाई की जाएगी। वही इस कार्रवाई में पी एस आई मनीष कुमार सिंह समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed