गया में एक दारोगा की मौत, दूसरे पर उकसाने का आरोप; मोहब्बत या मजबूरी? महिला दारोगा स्वीटी से पूछताछ जारी

0
Screenshot_2025-08-09-11-16-31-10_5600c4be318a3a39d7eb640dd568d217

गया: गया में एक दारोगा की आत्महत्या ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। एसएसपी ऑफिस के मीडिया सेल में तैनात दारोगा अनुज कश्यप ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस मामले में उनके ही बैचमेट महिला दारोगा स्वीटी कुमारी पर गंभीर आरोप लगे हैं। अनुज के पिता भाबनाथ मिश्रा ने स्वीटी पर उनके बेटे को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

शादीशुदा होने के बावजूद शादी का दबाव

​अनुज के पिता का दावा है कि महिला दारोगा स्वीटी कुमारी लगातार उनके बेटे पर अपनी पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी और उससे शादी करने के लिए जबरदस्ती कर रही थी। जबकि अनुज शादीशुदा था और उसकी पत्नी 4 महीने की गर्भवती है। इस दबाव से परेशान होकर ही अनुज ने यह खौफनाक कदम उठाया।

आत्महत्या से पहले आखिरी कॉल और सुबह का हंगामा

​जांच में यह बात सामने आई है कि अनुज की मौत से पहले आखिरी बार उसी महिला दारोगा से फोन पर बात हुई थी। रात करीब 1 बजे अनुज अपने सरकारी काम से लौटकर कमरे में सो गया। लेकिन सुबह 5:30 बजे स्वीटी कुमारी अनुज के किराए के मकान पर पहुंच गई और दरवाजा खटखटाने लगी। जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। मकान मालकिन सरिता देवी ने तुरंत अनुज की पत्नी और पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का मंजर देखकर सब हैरान रह गए। अनुज पंखे से लटका हुआ था।

दस्तावेज गायब करने का भी आरोप

​अनुज के पिता ने स्वीटी पर एक और बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने अनुज के कमरे से कुछ जरूरी दस्तावेज भी गायब कर दिए हैं। इस जानकारी को उन्होंने मकान मालकिन के हवाले से दी है।

SIT का गठन, महिला दारोगा हिरासत में

​मामले की गंभीरता को देखते हुए गयाजी के एसएसपी आनंद ने एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है, जिसकी जिम्मेदारी एसपी सिटी रामानंद कौशल को सौंपी गई है। फिलहाल महिला दारोगा स्वीटी कुमारी को हिरासत में लिया गया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस कॉल रिकॉर्ड्स, तकनीकी डेटा और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed