रोहतास: डेहरी में आश्रम के महंत की हत्या, आरोपी फरार, पुलिस की छापेमारी जारी

0
Screenshot_2025-07-17-22-54-11-89_a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

डेहरी, रोहतास: रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र के गांधीनगर स्थित विजय राघव आश्रम के महंत श्याम नारायण स्वामी की गुरुवार सुबह हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप महंत के सहयोगी और आश्रम के पुजारी सुभाष स्वामी पर लगा है, जो वारदात के बाद से फरार है।

​बताया जाता है कि पुजारी सुभाष स्वामी पिछले दो महीनों से आश्रम में रह रहा था। उसने महंत से अपने मेहनताने के 25,000 रुपये एडवांस भी ले लिए थे, जिसके बाद वह छुट्टी पर चला गया था। आज अचानक छुट्टी से लौटने के बाद पुराने विवाद को लेकर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार, यह विवाद पैसे के लेनदेन और आश्रम से छुट्टी न मिलने को लेकर हुआ था।

​विवाद के दौरान, आरोपी सुभाष ने लकड़ी के लट्ठ और ईंट से महंत के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल महंत को इलाज के लिए जमुहार के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

​घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। डेहरी के एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि आश्रम में मौजूद अन्य लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपी सुभाष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed