Aurangabad,मिट्टी की दीवार गिरने से महिला की मौत

0
IMG-20240919-WA0039

संदीप कुमार

नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के लहंग कर्मा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शुक्रवार को घर में मिट्टी का दीवार गिरने से 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

मृतक महिला की पहचान टंडवा थाना क्षेत्र के लहंग कर्मा गांव निवासी स्वर्गीय भगवान सिंह की पत्नी सुमित्रा कुंवर के रूप में हुई है। लोगों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश की वजह से घर का कच्चा दीवार कमजोर हो गया था। जैसे महिला घर के बाहर निकली अचानक दीवार महिला के उपर गिर गया। परिजनों ने आनन फानन में महिला को मलबे से निकालकर नवीनगर रेफरल अस्पताल पहुंचा। जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर महिला को बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया।

परिजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुँचे। जहां इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गई।

इस घटना से मृतक के परिवार जनों मे कोहराम मचा हुआ है तथा परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।परिवार मे मातम पसरा हुआ है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed