औरंगाबाद : रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ शव ,ट्रेन से कटकर मृत्यु की संभावना, पहचान में जुटी पुलिस

0
1629902108885

औरंगाबाद, 24 जुलाई 2025: औरंगाबाद पुलिस को एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के दरुआ गांव के पास से रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष को मिली सूचना के आधार पर रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया ।

​औरंगाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक तौर पर ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक व्यक्ति की मृत्यु ट्रेन से कटकर हुई है। हालांकि मृत व्यक्ति का पहचान नहीं हो पाया है । औरंगाबाद पुलिस मृतक की पहचान हेतु प्रयास कर रही है ।

​फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा दिया है । मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed