आर्द्रा नक्षत्र में उमगा सूर्य मंदिर में आस्था का सैलाब: शिव चर्चा से गूंजा शक्तिपीठ!

0
IMG-20250630-WA0000


मदनपुर: आर्द्रा नक्षत्र के पहले रविवार को औरंगाबाद जिले के ऐतिहासिक उमगा सूर्य मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही आस्था का जनसैलाब मंदिर परिसर में जुटने लगा, जिससे दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए लंबी कतारें लग गईं। सूर्य मंदिर के साथ-साथ उमंगेश्वरी दरबार, काल भैरव मंदिर, गणेश मंदिर और अन्य मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।

शिव चर्चा में लीन श्रद्धालु:



इस पावन अवसर पर सूर्य मंदिरों में विशेष शिव चर्चा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाएँ और पुरुष एकत्रित होकर शिव भजन गाते हुए भगवान शिव की स्तुति में लीन दिखे। पुजारी विष्णु पाठक और नीरज पाठक ने बताया कि आर्द्रा नक्षत्र में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। इस दौरान की गई पूजा से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों को सुख-शांति प्रदान करते हैं।

52 मंदिरों का शक्तिपीठ उमगा पर्वत:



ऐतिहासिक उमगा पर्वत को 52 मंदिरों का शक्तिपीठ माना जाता है। यहाँ दूर-दूर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पूजा-अर्चना के लिए पहुँचते हैं। मंदिर परिसर की प्राकृतिक सुंदरता भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।


श्रद्धालुओं की भीड़ का असर मंदिर के नीचे स्थित दुकानों पर भी दिखा, जहाँ फूल, माला और प्रसाद खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, मंदिर परिसर के आसपास गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed