मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल, मेदिनीनगर रेफर

0
Picsart_25-06-25_21-49-15-936

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

बिहार: नवीनगर प्रखंड के विशुनपुर गाँव निवासी 38 वर्षीय विनय चौहान सोमवार को एक मालगाड़ी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


जानकारी के अनुसार, यह घटना जपला-कजरात-नावाडीह रेलवे स्टेशन के बीच हुई। विनय चौहान अपनी बहन के घर हुसैनाबाद के शेखपुरा गाँव गए थे। बताया जा रहा है कि वह शेखपुरा गाँव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे से गुजर रहे थे, तभी अचानक मालगाड़ी की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और घायल विनय चौहान को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने उनके परिजनों से भी संपर्क किया। मेदिनीनगर सदर अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

रिपोर्ट-संदीप कुमार

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed