मोरहर नदी किनारे दो अवैध शराब भट्ठियाँ ध्वस्त, 2000 लीटर जावा महुआ जब्त

0
IMG-20250630-WA0004


मदनपुर, औरंगाबाद: पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए गए एक सघन अभियान के तहत मदनपुर थाना क्षेत्र के सहजपुर गाँव से दक्षिण मोरहर नदी के किनारे संचालित हो रही दो अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया है। इस कार्रवाई के दौरान मौके से 2000 लीटर जावा महुआ भी जब्त कर नष्ट किया गया, जिसका उपयोग शराब बनाने में किया जा रहा था।


सदर अनुमंडल-2 एलटीएफ (स्थानीय कार्यबल) प्रभारी कन्हाई सिंह के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई। कन्हाई सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सहजपुर गाँव के दक्षिण मोरहर नदी किनारे बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। सूचना के आधार पर, सशस्त्र बलों के साथ टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापा मारा।


पुलिस के पहुँचने से पहले ही इस धंधे में लिप्त कारोबारी पहाड़ी इलाके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने दोनों शराब भट्ठियों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया और शराब बनाने के लिए तैयार किए गए 2000 लीटर जावा महुआ को नष्ट कर दिया। मामले में आगे की जाँच और कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट -संजीव कुमार

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed