Aurangabad:विद्युत चोरी के विरुद्ध हुई छापामारी, छह के विरुद्ध हुयी प्राथमिकी दर्ज
रफीगंज से एस कुमार
Magadh Express:औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड में विद्युत चोरी के विरुद्ध विभाग ने अमरपुरा ,बस स्टैंड ,एवं कर्मी बिगहा गांव में छापामारी अभियान चलाया। जिसमें विजय यादव, गुंजन कुमार, वीरेंद्र यादव,अरविंद सिंह और बस स्टैंड निवासी अर्जुन मिस्त्री एवं कर्मी बिगहा निवासी विनय यादव के घर छापामारी किया गया। इन लोगों द्वारा विद्युत राशि बकाया होने के कारण पूर्व में कनेक्शन काट दिया गया था। बावजूद टोका फंसाकर विद्युत चोरी की जा रही थी।
अर्जुन मिस्त्री को 32708, अरविंद सिंह को 41513, वीरेंद्र यादव को 13859, गुंजन को 12030, विजय यादव को 26037, विनय यादव को 41336 का रुपया जुर्माना लगाते हुए रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि विद्युत चोरी के विरुद्ध विभाग द्वारा छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस अभियान में सहायक विधुत अभियंता अशोक राज, कनीय विद्युत अभियंता मरुनन्दन प्रियदर्शी, संतोष कुमार, दीपक कुमार भारती सहित अन्य कर्मी शामिल थे।