Aurangabad:डीडीसी ने बीएलओ के साथ की बैठक,मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व सुधार करने का दिया गया निर्देश

0
IMG-20250530-WA0092

रफीगंज से एस कुमार

Magadh Express:- औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में डीडीसी अनन्या सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड के सभी बीएलओ के साथ बैठक की। बैठक के दौरान बीएलओ को मतदाता सूची में योग अभ्यर्थियों का नाम जोड़ने, हटाने व सुधार करने को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। उन्होंने सभी बीएलओ को घर-घर जाकर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश के अनुरूप प्रारूप 6 के तहत नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, प्रारूप 7 के तहत हटाने एवं प्रारूप 8 के तहत वोटर लिस्ट में नाम सुधारने के लिए आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया।

डीडीसी ने कहा कि सभी बीएलओ निष्पक्ष होकर निर्वाचन सूची में सुधार एवं नए मतदाताओं का नाम जोड़ने का कार्य करें। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जिन बीएलओ का प्रदर्शन खराब पाया जाएगा उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीडीसी ने 18 वर्ष से अधिक महिलाओं एवं युवाओं का नाम मतदाता सूची में अधिक से अधिक जोड़ने का दिशा-निर्देश दिया। साथ ही अनुपस्थिति बीएलओ के खिलाफ स्पष्टीकरण करने का बीडीओ को निर्देश दिया ।

आवास सहायक के साथ भी बैठक कर कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर डीआरडीए डायरेक्टर अनुपम कुमार , बीडीओ उपेन्द्र दास, कार्यक्रम पदाधिकारी मिलन, बीएलओ सियाराम यादव, रणविजय कुमार सिंह, विजय कुमार, सरोज कुमार , विपिन कुमार , अरविंद कुमार , विनोद कुमार चौधरी, पवन कुमार , मुकुल कुमार, दुर्योधन कुमार, मो मुमताज, सहित अन्य बीएलओ शामिल थे।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed