Aurangabad:एटीएम बदलकर 48500 हजार रुपये की हुई निकासी ,प्राथमिकी दर्ज
रफीगंज से एस कुमार
Magadh Express:औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना के पास पीएनबी बैंक के एटीएम से काड बदलकर 48500 हजार रुपये निकासी के मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पोगर गांव निवासी उपेन्द्र यादव ने थाना में आवेदन दिया। जिसमें अज्ञात ब्यक्ति को नामजद आरोपी बनाया। उल्लेख किया कि 27 म ई को थाना के पास पीएनबी बैंक के एटीएम से पैसा निकाल रहे थे। इसी बीच मेरे पीछे एक ब्यक्ति ने मेरे हाथ से एटीएम लेकर बदल दिया।
मेरे अकाउंट से सारा पैसा निकाल लिया। पहली बार में 25000 रूपया बस स्टैंड पीएनबी बैंक से निकला। फिर तिवारी बीघा के एटीएम से निकाल लिया गया। एटीएम के सीसीटीवी कैमरा का जांच किया जाए कि उसे व्यक्ति का पहचान हो सके। थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।