औरंगाबाद :सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो गम्भीर रूप से घायल

संदीप कुमार
मगध एक्सप्रेस :-औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र के भुसौली गांव के समीप दो पहिया वाहन की सीधी टक्कर हो गयी, इसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इलाज के दौरान एक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र के पिपरा पंचायत अंतर्गत सिमरी गांव निवासी अरुण सिंह के 25 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है। वही अन्य दो घायल रतन कर्मा गांव निवासी रिशु कुमार (18 वर्ष) और अंशु कुमार (20 वर्ष) का इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना नवीनगर थाना पुलिस को दी।
नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को नवीनगर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति के कारण तीनों को सदर अस्पताल, औरंगाबाद रेफर किया गया।जहां चिकित्सक द्वारा गोलू कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल दो अन्य युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया है।
वही मृत युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना को लेकर गांव में मातम पसरा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि गोलू बाइक से तेतरिया मोड़ की ओर जा रहा था तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई