Aurangabad:पुलिस कार्रवाई के विरोध में चरण बाजार बंद

0
IMG-20250530-WA0056

संदीप कुमार

Magadh Express:- औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के चरण बाजार में पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार की सुबह से ही बाजार बंद रखा गया है। विदित हो कि शराब के मामले में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला कर एक शराब कारोबारी को शराब सहित छुड़ा लिया गया था। जिसपर माली थाना पुलिस द्वारा थाना कांड संख्या 114/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते रात्रि को पुलिस द्वारा कुछ ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं मामले में ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस बेकसूर लोगों को गिरफ्तार की है और इन लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट किया है ।वही लोगों ने इस कार्रवाई के विरोध में चरण बाजार को बंद रखा है और ग्रामीणों ने पुलिसिया कार्रवाई को उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ जल्द कारवाई करने की मांग जिला प्रशासन से करते हुए चेतावनी दिया है कि यदि कारवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा।

मामले में माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि शराब की छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर एक आरोपी को भगा दिया। मामले में कार्रवाई करते 7 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें जितेन्द्र सोनी, भरत साह, कुण्डल सेठ,जामु सेठ,रामप्रवेश सेठ ,रविशंकर प्रसाद और मुन्ना कुमार सभी ग्राम-चरण स्थित इनके घर से गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed