बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 222- कुटुंबा विधानसभा सभा क्षेत्र के बीएलओ का हुआ प्रशिक्षण

0
IMG-20250522-WA0004

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज दिनांक 22-5-2025 को 222-कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र के कुटुम्बा प्रखंड के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्र स0 161 से 200 तक के बीएलओ (Booth Level Officers) को कुटुम्बा के सभागार भवन में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी,कुटुम्बा मनोज कुमार के द्वारा प्रशिक्षण का उद्घाटन किया ।जिसमें दिल्ली से प्रशिक्षण प्राप्त कर निर्भय कुमार सिंह ने सभी BLO को प्रशिक्षण दिया,इसके साथ सहायक प्रशिक्षक के रूप में अवधेश प्रसाद और मो0 अली हसन ने भाग लिया।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को सुचारू रूप से संपन्न करना था। सर्वप्रथम सभी BLO को प्रशिक्षण पंजीकरण फॉर्म भरवाया गया,तथा सभी BLO को शपथ दिलवाया गया।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान बीएलओ अधिकारियों को उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हें यह बताया गया कि मतदाता सूची को अद्यतन करने, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्र नाम हटाने तथा मतदाता पहचान पत्र वितरण जैसे कार्यों में उनकी क्या भूमिका होती है।

बीएलओ का समूह रोल प्ले के माध्यम से घर -घर जाकर मतदाता सूची में जोड़ेंगे नाम

साथ ही, उन्हें यह भी समझाया गया कि चुनाव के दौरान निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने में बीएलओ की भूमिका कितनी अहम होती है। प्रशिक्षण में आगामी विधानसभा चुनाव के चरणों, समयबद्ध कार्यक्रम, ईवीएम मशीनों की जानकारी, मतदाता जागरूकता अभियान तथा अन्य प्रशासनिक तैयारियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।इसमे 5-5 BLO का समूह बनाकर रोल प्ले के माध्यम से घर घर जाकर कैसे मतदाता सूची में नाम जोड़ेंगे,नाम हटाने या सुधारगे, उसका अभ्यास किया गया।इसके बाद एक प्रश्न दिया गया,उसी में से किसको फॉर्म 6,7,8 भरना चाहिए?सभी BLO ने फॉर्म भरा।

सभी बीएलओ ने प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी दिखाई और अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाने के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त की।इस प्रशिक्षण में जयप्रकाश सिंह,संजय कुमार सिंह, अवधेश पासवान, गुप्ता भगत,संजय दुबे सहित BLO ने भाग लिया।


यह एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र था जिसका उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीएलओ को तैयार करना था। प्रशिक्षण में बीएलओ को मतदाता सूची अद्यतन करने, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, और मतदाता पहचान पत्र वितरण जैसे कार्यों में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के महत्व के बारे में भी बताया गया।

प्रशिक्षण में रोल प्ले के माध्यम से बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने या सुधारने का अभ्यास कराया गया। इससे उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाने में मदद मिलेगी।

प्रशिक्षण में भाग लेने वाले बीएलओ ने सक्रिय भागीदारी दिखाई और अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाने के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त की। यह प्रशिक्षण आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed