औरंगाबाद :फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

0
e2e82791-5837-49ad-bd3f-f304306cb8d0

संदीप कुमार

मगध एक्सप्रेस : औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के चिरैली गांव व दिग्घी गांव में अभियुक्त के घर पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर ढोल बजवाकर इश्तेहार चिपकाया। समय सीमा के अंदर न्यायालय मे हाजिर होने को कहा है। फरार अभियुक्त नवीनगर थाना क्षेत्र के चिरैली गांव निवासी छोटु चन्द्रवंशी तथा थाना क्षेत्र स्टेशन रोड दिग्घी गांव निवासी फिरोज पासवान के विरुद्ध ढोल बजाकर घर पर इश्तेहार चिपकाया गया।थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि अभियुक्त के घर इश्तेहार चस्पा किया गया है।

थानाध्यक्ष ने कहा कि न्यायालय में मामला चल रहा है। इश्तेहार निर्गत कर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने को कहा है अन्यथा इनके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर आस-पास के लोगों से भी इसकी सूचना फरार अभियुक्त को देने को कहा है। जिससे कि न्यायालय में समय सीमा के अंदर न्यायालय में उपस्थित हो सके। कोर्ट के द्वारा इश्तेहार के माध्यम से अभियुक्त को अंतिम चेतावनी दी जाती है कि थाना मे या कोर्ट मे आत्म समर्पण करें अन्यथा कोर्ट के आदेश पर कुर्की जप्ती की कार्रवाई की जाएगी। वही इस कार्रवाई में एस आई राजू कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed