औरंगाबाद:रैपिड एक्शन फोर्स ने किया फ्लैग मार्च, साम्प्रदायिक दंगों और प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावी नियंत्रण पर की चर्चा

0
IMG-20250305-WA0637

संदीप कुमार

Magadh Express: औरंगाबाद जिले के नवीनगर इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स ने नवीनगर थाने की पुलिस के साथ शहर का भ्रमण कर फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के माध्यम से शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। इलाके में दंगा या अन्य तरह की हिंसा से बचाव को लेकर रैपिड एक्शन फोर्स के माध्यम से फ्लैग मार्च अभियान चला नवीनगर मे शांति बहाल के लिए लोगों को जागरूक किया। बुधवार को नवीनगर में स्थानीय थाना पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला।

फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते शहर का भ्रमण किया। मार्च रैप डी/ 114वीं बटालियन आरएफ कंपनी के उप कमांडेंट शिवानंद सिंह और उनकी टीम द्वारा निकाला गया। जिसका नेतृत्व नवीनगर थाना के पिएस आई विशाल कुमार,ए एस आई त्रिलोकी नाथ समेत अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे। सर्किल इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि यह फ्लैग मार्च सामान्य था। रैपिड एक्शन फोर्स कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरूक कर रही है। साथ ही आम लोगों को ये भी बताएगी कि विषम परिस्थितियों में किस तरह के उपकरण का इस्तेमाल किया जाता है। रैपिड एक्शन फोर्स की टीम चिन्हित इलाकों में कार्यक्रम का आयोजन कर जागरूक कर रही है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed