Aurangabad:सम्मान समारोह आयोजित कर थानाध्यक्ष को दी गई विदाई, नये थानाध्यक्ष का हुआ स्वागत

0

संदीप कुमार

Magadh Express:- औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना परिसर में निवर्तमान थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद का स्थानांतरण होने पर समारोह पूर्वक विदाई दी गई। जबकि नए थानाध्यक्ष धन्जय कुमार का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ,समाजसेवी व अन्य बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। इस दौरान निवर्तमान थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद को विदाई एवं नवपदस्थापित थानाध्यक्ष धनंजय कुमार का अभिनंदन किया गया।इस दौरान उपस्थित लोगो ने निवर्तमान थानाध्यक्ष को शाल फूल माला एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उपस्थित लोगो ने कहा कि इन्होंने अन्य थाना प्रभारियों के लिए अपनी कार्यशैली से प्रेरणा देने का कार्य किया है। अपनी उपलब्धि से यह जनमानस के बीच लोकप्रिय रहे। हर केस को बारीकी से अनुसंधान कर जुर्म करने वालो को सलाखों के पीछे पहुंचाया। इनकी तत्परता, कार्यशैली ,कुशलता और व्यवहारिकता को याद रखेंगे।

समारोह को संबोधित करते हुए निवर्तमान थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने भावुक स्वर से कहा कि अपने कार्यकाल में यहां की आम जनता, समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों का जो सहयोग मिला उसी के बदौलत मैं क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रख सका। इसके लिए क्षेत्र की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद देते है। उन्होंने वर्तमान थानाध्यक्ष धनंजय कुमार को टंडवा थानाध्यक्ष के रूप में पदभार हासिल करने के लिए बधाई और शुभकामना दिया। इस मौके पर मौजूद अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों ने कहा कि थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद कुमार के कार्यकाल में अपने मैत्रीपूर्ण व्यवहार से थाना क्षेत्र के हर व्यक्ति के दिलों में जगह बनाने में सफल रहे। जिन्हें यहां के लोग सदा याद रखेगा। वहीं लोगो ने नवपदस्थापित थानाध्यक्ष धनंजय कुमार से भी एक कुशल प्रशाशक के रूप में क‌र्त्तव्यों का निर्वहन करने की उम्मीद जताई।वहीं नये थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने कहा कि क्षेत्र की जनता के साथ सीधा संवाद करते हुए समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। इस दौरान एस आई रूपेश कुमार,एस आई संजय कुमार यादव,थाना लेखन पुनीत प्रकाश,पंचायत समिति सदस्य विवेक कुमार,बिनोद कुमार सोनी सहित सैकड़ों गणमान्य लोग निवर्तमान थानाध्यक्ष को नम आंखों से विदाई दिया। वही नव पदस्थापित थाना अध्यक्ष का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *