Aurangabad: देव प्रखंड के बनुआ पंचायत में अफीम के विरुद्ध कार्यवाइ,5-6 एकड़ में की गयी अफीम की खेती को किया गया विनष्ट

0

Magadh Express:औरंगाबाद पुलिस द्वारा ढ़िबरा थाना के बनुआ पंचायत अन्तर्गत करीब 5-6 एकड़ में की गयी अफीम की खेती को विनष्ट किया गया है ।विनिष्टीकरण की कारवाई से अफिम माफियाओं का भारी नुकसान एवं मनोबल गिरने की संभावना है ।

दिनांक-14.02.25 को सूचना प्राप्त हुआ कि ढ़िबरा थाना अन्तर्गत बनुआ पंचायत के पहाड़ी क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा अवैध रूप से अफीम की खेती गयी है। प्राप्त सूचना उपरांत पुलिस अधीक्षक, महोदय औरंगाबाद एवं जिला वन अधिकारी, महोदया औरंगाबाद के निर्देशन में अनु०पु०पदा०-02 सदर औरंगाबाद एवं 29वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया।

गठित संयुक्त टीम के द्वारा अग्रतर कार्रवाई करते हुये बनुआ पंचायत अन्तर्गत पहाड़ी क्षेत्र में भूमि पर लगाये गये अफीम के पौधों को विनष्ट किया गया ।खेती करने वाले अज्ञात अफीम माफियाओं के विरूद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस छापामारी अभियान के फलस्वरूप अफिम माफियाओं का भारी नुकसान एवं काफी मनोबल गिरा हुआ है।

बरामदगीः-1. करीब 5-6 एकड़ भूमि पर लगे अफीम के फूल एवं पोस्ता

छापामारी दल:-1. अमित कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02, सदर औरंगाबाद।2. A/C श्री धर्मेन्द्र सिंह, 29वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल3. अन्य सशस्त्र बल, 29वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल4. श्री चन्दन कुमार, Forest Range officer, Aurangabad5. अन्य कर्मी, वन विभाग औरंगाबाद ।6. पु०अ०नि० रितेश कुमार उपाध्याय, थानाध्यक्ष ढीबरा।7. पु०अ०नि० कमलापति मिश्रा, ढ़िबरा थाना।8. सशस्त्र बल, ढ़िबरा थाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *