औरंगाबाद:नवीनगर पुलिस ने एक वारंटी और एक शराबी को किया गिरफ्तार,भेजा जेल
संदीप कुमार
मगध एक्सप्रेस :औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के रघुनाथगंज गांव से छापेमारी कर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिला के नवीनगर थाना क्षेत्र के रघुनाथगंज गांव निवासी जितेन्द्र चंद्रवंशी के खिलाफ एक कांड में न्यायालय से वारंट निर्गत था और वह फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने छापेमारी कर घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मामले मे नवीनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार नवीनगर थाना क्षेत्र के रघुनाथगंज गांव निवासी जितेन्द्र चंद्रवंशी के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी हुआ था। जिसके आलोक में उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी की लंबे समय से तलाश कर रही थी। आरोपी के खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत था और पुलिस भी उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर वारंटी की गिरफ्तारी की गई हैं। गिरफ्तार वारंटी को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। वही छापेमारी अभियान में एस आई संजय कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
शराब के नशे में धुत शराबी गिरफ्तार
नवीनगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के तेतरीया गांव के समीप से शराब के नशे में धुत एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति औरंगाबाद जिला के नवीनगर थाना क्षेत्र के तेतरीया गांव निवासी मिथिलेश चौहान को गुप्त सुचना के आधार पर मौके से गिरफ्तार किया गया है। मामले में नवीनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया की थाना क्षेत्र के तेतरीया गांव के समीप से उक्त व्यक्ति शराब के नशे में धुत्त था।
गुप्त सुचना के आधार पर तत्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से गिरफ्तार किया गया है। जिसकी मेडिकल जांच कराया गया जहां चिकित्सकों ने शराब पिने की पुष्टि की है।इसके बाद पकड़े गए शराबी के विरुद्ध बिहार राज्य मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उक्त शराबी को न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वही छापेमारी अभियान में पी एस आई प्रेम रौशन कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।