औरंगाबाद :साहित्य भारती झारखंड के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ संगीता नाथ को किया गया सम्मानित

0
7dfdd67b-5b4e-451d-b5d7-60b0355606e6


मगध एक्सप्रेस :-औरंगाबाद जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में अध्यक्ष डॉ सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्र, महामंत्री धनंजय जयपुरी के आह्वान पर साहित्य भारतीय झारखंड के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ संगीता नाथ के औरंगाबाद आगमन पर उनसे शिष्टाचार भेंट करते हुए संस्था के उपाध्यक्ष सुरेश विद्यार्थी ने बताया कि झारखंड में ऑनलाइन कवि सम्मेलन एवं काव्य गोष्ठी करने में डॉ संगीता नाथ की सराहनीय भूमिका रहती है।

प्रसिद्ध कवि एवं लेखक साहित्य भारती के पलामू जिला इकाई के संगठन मंत्री नीरज पाठक ने डॉ संगीता नाथ को अपनी रचनाएं भेंट की। नीरज पाठक ने कहा कि डॉ संगीता नाथ झारखंड की एक साहित्यिक हस्ती हैं जो साहित्य के विभिन्न विधा यथा कविता,कहानी,ग़ज़ल छंद मुक्तक में महारत हासिल की हैं। उनके काव्य संग्रह प्रश्न चिन्ह एवं गजल संग्रह धड़कते दिल की खामोशी काफी सराहनीय रचना रही है। साथ ही साथ झारखंड प्रदेश के विभिन्न साहित्यिक पत्र पत्रिकाओं में उन्हें स्थाई स्तंभकार के रूप में जाना जाता है। मौके पर झारखंड इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के रिटायर्ड अकाउंट ऑफिसर मयंक नाथ की गरिमामई उपस्थिति रही।मगध एक्सप्रेस

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed