पश्चिम बंगाल से गया पहुंचे प्रधानमंत्री,गया एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीएम नीतीश कुमार ने किया स्वागत

0
IMG-20240302-WA0043

Magadh Express:-देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार की दोपहर दो बजे वायुसेना के विशेष विमान से गया एयरपोर्ट पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी को यहीं से औरंगाबाद के कार्यक्रम में शामिल होना था। उपस्थित सभी लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। किसी ने बूके दिए तो कई लोगों ने गुलाब का फूल भेंट कर पीएम का स्वागत किया।

सीएम नीतीश कुमार ने बूके देकर पीएम मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी हंसकर सीएम का अभिवादन स्वीकार किया। मौके पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी, एसएसपी गया उपस्थित थे। देर शाम सीएम ने पटना के जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर उन्हें विदाई दी।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed